उत्तराखंड
बद्रीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर जोरदार टक्कर, दो की मौत
पौड़ी गढ़वाल : बदरीनाथ राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे ने दो लोगों की जिंदगियां छीन ली, चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास एनटीपीसी मोड़ पर बोलेरो गाड़ी की एक ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो गाडी के परखच्चे उड़ गए, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोगों घायल हो गए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में रमेश उम्र 40 साल और सोहन उम्र 28 साल निवासी पीलीभीत उत्तरप्रदेश, वहीं घायलों की पहचान महेश वर्मा (45 वर्ष), धर्मपाल (30 वर्ष), महेंद्र (25 वर्ष), नरेश (25 वर्ष) सभी निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश हैं ये सभी श्रीनगर में काम करने जा रहे थे। इसी बीच उत्तराखंड में उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार देवप्रयाग बागी अस्पताल में चल रहा है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
