टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, इतने लोग थे सवार…
टिहरी में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर थत्यूड़ अलमस मोटर मासे आ रही है। यहां एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेटर रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात थत्यूड़ अलमस मोटर मार्ग पर मध्येबांसी अलमस बैंड से पहले हुआ है। वाहन सवार मैंडखाल से अपने घर रौतू की बेली आ रहे थे। बताया जा रहा है इस दौरान बोलेरो वाहन संख्या UK 07 TA 6145 अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक लाया। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पपेंद्र भंडारी पुत्र चंदन भंडारी (उम्र 32 वर्ष), निवासी- रौतू की बेली, टिहरी (वाहन चालक)गूड्डू भंडारी पुत्र मदन भंडारी (उम्र 36 वर्ष), निवासी- रौतू की बेली, टिहरीभाग सिंह पुत्र सते सिंह (उम्र 35 वर्ष), निवासी- रौतू की बेली के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel