टिहरी गढ़वाल
BREAKING: टिहरी में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, गृह मंत्री शाह, योगी सहित ये मंत्री होंगे शामिल…
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे।
बैठक की तैयारियों के लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी। इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा सभी सचिवों को सूचना भी भेज दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel

