उत्तराखंड
उत्तराखंड में क्वारंटाइन घोटाला ₹2440 का खर्च दिखाकर नहीं किया खर्च ग्राम प्रधान कर रहे स्वयं व्यवस्था।
UT- अमर सिंह कश्यप
तमाम खतरों को जानते हुए और हाइकोर्ट के आदेश के बावजूद भी उत्तराखण्ड सरकार घर वापसी कर रहे प्रवासियों की राज्य की सीमा में जांच और संस्थागत क्वारंटाइन करने में असमर्थ रही, जिसका नतीजा आज कोरोना राज्य के कोने कोने में पहुच गया है।

श्री नवीन पिरशाली ने कहा कि खबरों से पता चल रहा है कि प्रदेश के कोरोना क्वारंटाइन केंद्रों में सरकार एक व्यक्ति पर एक दिन में 2,440/- रुपये खर्च कर रही है, जिसमें 600 रुपये खाने के लिये, 550 साफ सफाई के लिये और 1230 अन्य खर्चे शामिल हैं।

उत्तराखण्ड के क्वारंटाइन केंद्रों की दशा और व्यवस्था देखकर ये बात हजम नही होती है कि सरकार एक व्यक्ति पर एक दिन में 2,440/- रुपया खर्च कर रही है।जहा तक पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में क्वारंटाइन केंद्रों की बात है तो ये केंद्र खेतों में झोपड़ियां बना कर, मशरूम या शिमला मिर्च के लिए बनाए गए प्लास्टिक के टेंट अथवा पंचायत घर या स्कूलों में बने हैं और इन क्वारंटाइन केंद्रों का सारा जिम्मा वहां के ग्राम प्रधान को सौपा गया है, जहां तक 2,440 रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति खर्च की बात है तो इन ग्राम प्रधानों को अब तक एक रूपया भी नही दिया गया जो लोग क्वारंटाइन हैं वे अपना खर्च खुद उठा रहे हैं

या उनके लिए खाना उनके घर वाले दे रहे हैं, बाकी ग्रामप्रधान स्वयं या गांव वालों की सहायता से व्यवस्था कर रहे हैं।देहरादून में बैठकर जो खर्च जारी किया गया है वो गांव के क्वारंटाइन केंद्र से कहीं मेल नही खाता।

उन्होंने कहा कि अब ऐसे में प्रश्न उठता है कि जब क्वारंटाइन हो रहे व्यक्ति अपना ख़र्चा खुद उठा रहे हैं, ग्राम प्रधान अपनी जेब से खर्च कर रहे हैं , उनको एक रुपये का बजट नही दिया गया है तो सोचने वाली बात है कि ये 2,440/- रुपये किसकी पेट में जा रहे हैं। अभी की स्थिति का अनुमान लगाकर माना जा रहा है कि लगभग 3 लाख प्रवासी घर वापसी करेंगे, और नियमानुसार सभी को 14 दिन तक क्वारंटाइन केंद्र में बिताने हैं।

अब ऐसे में 3 लाख लोगों पर 14 दिन के लिए 2,440/- रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लगभग 8 अरब 78 करोड़ रुपये सेअधिक का खर्च आएगा। यह भी गौरतलब है कि अभी तक ग्राम प्रधानों को बजट नहीं मिला है तो यह पैसा कहां है और कौन इसका इस्तेमाल कर रहा है यह भी जांच का विषय है

श्री नवीन पिरशाली ने त्रिवेंद्र सरकार से पूछा है कि सरकार बताये कि क्या ग्रामीण क्वारंटाइन केंद्र, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर के हर एक क्वारंटाइन केंद्र पर एक जैसा खर्च आ रहा है? सरकार प्रत्येक व्यक्ति पर होने वाले खर्च की विस्तृत जानकारी दे।
कही ऐसा तो नहीं है कि राज्य सरकार केंद्र से दो किश्तों में मिलने वाले लगभग 1000 करोड़ रूपये को ठिकाने लगाने का प्रबंध कर चुकी है?

—साभार,, नवीन पिरशाली, पू. प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड
Mobile No. 8860604188
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel