उत्तराखंड
मंहगाई का झटकाः एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, देखें नए रेट…
आमजन को मंहगाई का झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने एक सिलेंडर की कीमत 7 रुपये बढ़ा दी है। ये बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर में की गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत काफी समय से स्थिर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि अब कमर्शियल गैस सिलेंडर यानी 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का खुदरा मूल्य 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुका है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी प्रभावी हो गई है। अगर पूरे देश की बात की जाए तो मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1,732 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां पहले प्रति सिलेंडर की कीमत 1,725 रुपये थी। इसी तरह चेन्नई में पुरानी कीमत 1,937 रुपये थी अब बढ़कर 1,944 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले जून के दौरान कमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा किया गया था, लेकिन रसोई गैस वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसी साल, मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। हालांकि, मई में इनकी कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel