उत्तराखंड
Breaking: चम्पावत से पिथौरागढ़ को जा रही रोडवेज के ब्रेक हुए फेल
चम्पावत : उत्तराखंड के चम्पवात जिले में गुरूवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। चम्पावत से पिथौरागढ़ को जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस के ब्रेक फेल हो गए। गनीमत रही कि बस चालक ने समय रहते बस को पहाड़ी से टक्कर मारकर रोक दिया। हादसे में 09 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरूवार को चम्पावत से पिथौरागढ़ को जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस के चम्पावत के मरोड़ा खान के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक पंकज पांडेय ने सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बताया जा रहा है कि बस में सवार 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 26 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी व घायलों को बस से बाहर निकाला कर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel