उत्तराखंड
कालसी-सिंघोर-बैराटखाई मार्ग पर खाई में गिरी कार, महिला की मौत, तीन लोग घायल
देहरादून : कालसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेराटखाई के समीप एक ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई, दुर्घटना में एक महिला की मौत की सूचना है वहीं तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, खत कोरू के गांगरो गांव से विकासनगर जा रही कार में 4 लोग सवार थे रास्ते में बेराटखाई के पास रास्ते में कोहरे के कारण वाहन का ड्राइवर सड़क से नियंत्रण खो बैठा और अल्टो कार सहित खाई में जा गिरी।
हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गई जबकि कार में सवार अन्य तीन पुरुष घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव सिंगोर के स्थानीय निवासियों ने खाई में जाकर तीन घायलों व एक मृतक महिला को तत्काल सड़क तक पहुंचाया और घायल फेटारु दास प्रीतम सिंह चौहान अनिल और मृतक सामो देवी को लैमन अस्पताल के लिए भेजा गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel