उत्तराखंड
शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, देखिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले हुए है। मंगलवार शाम को शासन आदेश जारी किया गया है। करीब एक दर्जन अफ़सर बदले गए हैं-
अपर शिक्षा निदेशक नीता तिवारी को अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं वहीं अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड बनाए गए हैं।
अपर शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को अपर शिक्षा निदेशक सीमैट उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अपर शिक्षा निदेशक ललित मोहन चमोला को अपर शिक्षा निदेशक महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है।
षष्टी बल्लभ जोशी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश चंद्र गौड़ को मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी बने अपर सचिव उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज को संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयुक्त निदेशक शिवप्रसाद सेमवाल अब मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल बने हैं। जगमोहन सोनी को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल का प्रभार दिया गया है। वहीं हेमलता भट्ट को मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग का प्रभार दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel