उत्तराखंड
अपडेट : कमेडा के पास अवरुद्ध सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी…
चमोली के कमेड़ा के पास अवरुद्ध सड़क को खोलने का कार्य अभी भी जारी है। सोमवार को चमोली व रूद्रप्रयाग जनपद की सीमा कमेडा में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का करीब 100 मीटर हिस्सा भूस्खलन से वाश आउट हो गया था। चमोली पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सड़क मार्ग को खोलने का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा कृपया धैर्य एवं संयम बनाए रखें एवं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
बता दें कि बद्रीनाथ जाने वाले हाईवे पर जनपद चमोली क्षेत्रांतर्गत कमेड़ा नामक स्थान पर बाधित हुए इस मार्ग को दोनों तरफ से खोले जाने के प्रयास जारी हैं। वैकल्पिक रूप में रुद्रप्रयाग से कलक्ट्रेट से सतेराखाल, दुर्गाधार, चोपता, मोहनखाल, पोखरी होते हुए कर्णप्रयाग या गोपेश्वर की ओर या कुण्ड, ऊखीमठ होते हुए चोपता, मण्डल गोपेश्वर मोटर मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।
बता दें कि मौसम विभाग ने चमोली जनपद में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चमोली में 27 जुलाई का येलो अलर्ट और 28 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel