उत्तराखंड
उत्तराखंड में बनेंगे 13 निर्भया हॉस्टल, केंद्र ने मंजूर की 48 करोड़ की धनराशि
देहरादून : केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सीएम ने अधिकारियो को लोकतंत्र सेनानियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए कहा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत एवं अभिनन्दन किया
टीएचडीसीआईएल ने 184 मेगावाट स्वच्छ विद्युत के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता किया
अब देशभर में दौड़ेंगी न्यूगो की इलेक्ट्रिक बसें, हरित यात्रा को मिलेगा बढ़ावा
पंजाब में चमोली के राजेश के उत्पीड़न के मामले का सीएम ने लिया संज्ञान
