उत्तराखंड
कॉमर्शियल LPG 100 रुपये सस्ता, लोग पूछ रहे घरेलू सिलेंडर में कब मिलेगी राहत?
अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही अच्छी खबर के साथ हुआ है। इस बार कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। जहां जुलाई में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 7 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई थी, वहीं इस महीने 100 रुपये की कटौती कर बड़ी राहत दी गई है।
यहां गौर करने वाली बात या है कि ये कटौती सिर्फ कॉमर्शियल यानी 19 किलो वाले सिलेंडर में की गई है। घरेलू सिलेंडर यानी आपके घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलवा नहीं किया गया है। अब लोगों के मन में एक सवाल सुबह-सुबह यह भी तैरने लगा है कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जो लगातार सस्ता होता ही जा रहा है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम सिर्फ बढ़ रहे हैं घट क्यों नहीं रहे हैं?
देश की राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। इसकी कीमत जुलाई 2023 को 1053 थी। तीन सालों में इसकी कीमत दोगुनी हो गई है। राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये हो गई, जो 4 जुलाई को की गई बढ़ोतरी के बाद 1780 रुपये पर पहुंच गई थी। इसी साल कई बार कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी आती गई है मार्च महीने से 400 रूपये प्रति सिलेंडर मूल्य कम हुआ है। अब लोगों को इंतजार है कि कब सरकार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती कर उन्हें राहत देगी।
लगातार बढ़ रहे घरेलु सिलेंडर के दाम

दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत : 1680 रुपये
लगातार घट रहे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम -

कोलकाता में 1820.50 रुपये
मुंबई में 1640.50 रुपये
चेन्नई में 1852.50 रुपये

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel