उत्तराखंड
अभिनेता रजनीकांत पहुंचे देश के प्रथम गांव, ‘माणा’, बद्रीनाथ धाम के किये दर्शन…
चमोली: रजनीकांत ने शनिवार शाम को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। समिति ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं तुलसी माला भेंट की। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत दयानंद आश्रम ऋषिकेश से शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे।
रजनीकांत ने गणेश गुफा, व्यास गुफा, माणा गांव समेत भीमपुल, सरस्वती उद्गम के दर्शन किए। एक्टर ने आरती अटेंड की। इसके बाद रजनीकांत ने अपने सभी फैन्स को हाथ हिलाकर ग्रीट किया और उनका धन्यवाद भी किया। इस दौरान रजनीकांत के प्रशंसकों में काफी खुशी नजर आई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। रजनीकांत के इस भ्रमण के दौरान शंकराचार्य के प्रतिनिधि श्री मुकुंदानंद भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
