टिहरी गढ़वाल
Tehri News: बारिश के कारण जिले में कई मार्ग बाधित, इन गांवों में बिजली ठप, जन-जीवन अस्त-व्यस्त…
Tehri News: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों के भीतर हुई भारी बारिश के कारण आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. आलम यह है कि इस आफत की बारिश के चलते अभी तक तमाम गांवों के साथ ही सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। टिहरी में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि वर्षा के चलते जिले के कई मोटर मार्ग बंद पड़े हैं, जिस कारण क्षेत्रवासियों का आवागमन प्रभावित हो गया है। वहीं कई गांव में बिजली बाधित हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी में वर्षा से तीन राजमार्ग व 29 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं जिस कारण क्षेत्रवासियों का आवागमन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि लक्षमोली के समीप सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो रखा है। लक्षमोली-बागवान-हिसरियाखाल, गुनर-नाई व नाई-मिंडात राज्य मार्ग बंद पड़े हैं। वहीं बताया जा रहा है कि नरेंद्रनगर ब्लाक व सकालाना क्षेत्र में करीब 15 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रखी है। सड़के बाधित होने से कई जगहों पर ग्रामीणों को तीन से चार किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश में आफत की बारिश के चलते अभी तक तमाम गांवों के साथ ही सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। जबकि आपदा के चलते 74 लोगों की मौत, 43 लोग घायल होने के साथ ही अभी भी 19 लोग लापता हैं। जहां एक ओर प्रदेश की स्थिति सामान्य होने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं दूसरी ओर 21 अगस्त तक प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है, जिससे स्थितियां जस की तस बने रहने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel