उत्तराखंड
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर डोली धरती, इन जिलों में आज आया भूकंप, लोगों में दहशत…
Earthquake: उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती डोली है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह-सुबह भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कम होने के चलते नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लगातार आ रहे भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार भूकंप आने से क्षेत्रवासी परेशान है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। चमोली में सुबह पौने छह बजे के करीब भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 2.6 आंकी गई। इसकी गहराई 22 किलोमीटर बताई गई है। वहीं पिथौरागढ़ में भी तड़के 3.18 बजे भूकंप आया। पिथौरागढ़ में भूंकप की तीव्रता 2.9 थी। यहां भूकंप की गहराई 20 किलोमीटर थी। हालांकि भूकंप से जानमाल के नुकसान का कोई समाचार नहीं है।
वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। भूकंप की गइराई 173 किलोमीटर नीचे थी। मगर बताया जा रहा है कि भूकंप का यह झटका इतना जोरदार था कि लोगों को अच्छे से महसूस हुआ और वे घरों से बाहर भागते दिखे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 अप्रैल 2015 को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप के कारण कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था। हालांकि भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ था। वहीं 1991 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी (में भूकंप बेहद भयानक था। यह 6.8 तीव्रता का भूकंप था, जिसमें करीब दो हजार लोगों की मौत का आकलन था। साल 1999 में चमोली में 7 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 103 लोगों की मौत हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel