उत्तराखंड
बागेश्वर उपचुनाव में मतदान जारी, कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों ने भी किया वोट…

बागेश्वर उप निर्वाचन में प्रात 9.00 बजे तक 10.2% मतदान हुआ है। चुनाव शांतिपूर्ण ठंग चल रहे हैं सभी बूथों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिख रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला है।
डीएम बागेश्वर अनुराधा पाल ने खुद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर बूथ स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को देखने के साथ मतदाताओं के लिए जरूरी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने मत का इस्तेमाल किया इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के साथ ख़ुशी इजहार करते हुए फोटो भी खिंचवाई।
बता दें कि बागेश्वर सीट पर 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं। आज इनका भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


