उत्तराखंड
प्रथम वूमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग में अल्मोड़ा फ्लेमिंग बर्ड ने चमोली प्रिंसेस को हराया…
देहरादून: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रही प्रथम वूमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग में बुधवार को पांचवा मुकाबला अल्मोड़ा फ्लेमिंग बर्ड और चमोली प्रिंसेस के बीच खेला गया। मुकाबले में अल्मोड़ा फ्लेमिंग बर्ड की कप्तान जेसिया अख्तर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान जेसिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टुर्नाम्नेट का पहला शतक ठोका, उन्होंने 56 गेंदों में 107 रनों की नाबाद पारी खेलकर चमोली प्रिंसेस के सामने 20 ओवर में 149 रनों का लक्ष्य दिया।
चमोली प्रिंसेस की टीम इस लक्ष्य के सामने शुरुआत से ही दबाव में दिखी और पूरी टीम कुल 58 रन बनाकर आउट हो गई। कंचन परिहार ने 25 रनों का योगदान दिया। अल्मोड़ा फ्लेमिंग बर्ड टीम की और से अंजलि कठैत ने 3 विकेट और रूचि चौहान ने दो चटकाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
