देश
अफगानिस्तान ने भारत के सामने रखा जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य…

वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मैच में आज भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारत को जीत के लिए 273 रनों का टारगेट दिया है। अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर बनाए 272 रन बनाए। हश्मतुल्लाह ने 80, अजमतुल्लाह ने 62 रन बनाए। 22 रन बनाने वाले इब्राहिम जादरान टीम के तीसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे।
टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए हैं, हार्दिक पांड्या को 2 विकेट मिले। शार्दुल और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला। सिराज इस मैच में बेहद महंगे साबित हुए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। भारत को जीत के लिए 273 रनों की दरकार है।
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


