उत्तरकाशी
दुःखद : गंगोत्री हाईवे पर स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत…
गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास स्कूटी सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे पोखू देवता मंदिर से कुछ दूरी पर वाहनों के टक्कर की आवाज आई। जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो यहां दो युवक लहुलुहान हो गये।
गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता मंदिर के पास ये गम्भीर हालत में पड़े थे। कुछ ही दूरी पर उनकी स्कूटी पड़ी थी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व 108 सेवा को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
एसएसआई अनूप नयाल ने बताया है कि हादसे में मृत एक की पहचान विवेक पुत्र जयप्रकाश (26) ग्राम बड़ेथी के रूप में हुई है। जबकि दूसरा मृतक बीपेंद्र पुत्र प्यारेलाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मातली उत्तरकाशी है। पुलिस स्कूटी को टक्कर मारे जाने की आशंका जता रही है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

