देहरादून
उत्तराखंड : कोरोना कहर के चलते 30 जून तक बन्द रहेंगे मसूरी के सभी होटल..
मसूरी होटल एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 जून तक होटल नहीं खोले जायेंगे।
शुक्रवार को शहर के एक होटल मे हुई बैठक की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि 30 जून तक होटल न खोलने का निर्णय लिया गया है।
कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने व सरकार के दिशा निर्देश के तहत होटल खोलने का कोई लाभ नहीं है। जब पर्यटक नहीं आयेगा तो होटल खोल कर क्या करेंगे।
वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई होटल स्वामी अपना होटल खोलना चाहता है तो वह खोल सकता है लेकिन उसमें होटल स्वामी को सरकारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करना होगा।
अगर इस दौरान सरकारी दिशा निर्देशों की अवहेलना हुई या कोई घटना घटी तो उसकी सारी जिम्मेदारी होटल स्वामी की होगी। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अयक्ष संदीप साहनी, राम कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
