देहरादून
गर्व के पलः उत्तराखंड की दो महिला पुलिसकर्मी दिल्ली में की गई सम्मानित, बढ़ाया मान…
उत्तराखंड पुलिस की दो महिला कर्मियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया है। बताया जा रहा है कि NCRB द्वारा जनपद हरिद्वार में तैनात पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल एवं जनपद ऊधमसिंहनगर में तैनात महिला आरक्षी डॉली जोशी को सम्मानित किया गया है। दो महिलाकर्मियों को ये सम्मान मिलने से पुलिस मुख्यालय में खुशी की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार NCRB द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 5th Conference on Good Practices in CCTNS/ICJS में प्रदेश में CCTNS/ICJS के सकुशल क्रियान्वयन के लिए निहारिका सेमवाल और महिला आरक्षी डॉली जोशी को सम्मानित किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर अपराध और न्यायिक सिस्टम को समृद्धि प्रदान करना है।
CCTNS-ICJS प्रोजेक्ट के अंतर्गत डेटा सहयोग, तकनीकी संबंध, और सुरक्षा संबंधित क्षेत्र में योजनाएं शामिल हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार करने का उद्देश्य रखती हैं। साथ ही इस परियोजना के माध्यम से विभिन्न राज्यों के पुलिस ब्यूरोज को अपने अपराध संबंधी डेटा को साझा करने का भी सहयोग मिलता है।
वहीं DGP अभिनव कुमार एवं पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से उनकी इस उपलब्धी के लिए उन्हें बधाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel

