टिहरी गढ़वाल
Tehri News: अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक गम्भीर घायल…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कीर्तिनगर में सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया । जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कीर्तिनगर के पास हुआ है।बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मारुति वर्सा लक्ष्मौली से हिसरियाखाल की ओर जा रहा था । इस दौरान खोला गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खोला लगभग 400 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
वहीं सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँची टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ खाई में गिरे व्यक्ति को स्थानीय लोगो की सहायता से घायल अवस्था में बाहर निकाला । जिसके उपरांत प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के माध्यम से उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। घायल की पहचान प्रेमदास पुत्र ख्याली दास उम्र 40 वर्ष निवासी जाखेड़ ग्राम, टिहरी के रूप में हुई है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel