उत्तरकाशी
Uttarakhand News: प्रदेश में आज दो बार भूकंप से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ गई है। यहां आज एक बार फिर भूकंप से दो बार धरती डोली है। उत्तरकाशी में आज सुबह दो बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गुरुवार सुबह आए भूकंप के झटकों से उत्तरकाशी की धरती डोली तो लोग एक बार फिर सहम गए।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह दो बार भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गए। बताया जा रहा है कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप के झटकों से कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 और 2.7 मापी गयी।
बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र के प्रभा। आज सुबह 08:30 बजे आये भूकंप की तीव्रता रक्टिर पैमाने पर 2.8 और मापी गयी। भूकंप का केंद्र हुण्ड तहसील के कनवा में 30.78 उत्तरी अक्षांश और 78.40 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा।
बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद 09:32 बजे भूकम्प का दूसरा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रक्टिर पैमाने पर 2.7 रही। दूसरी बार आये भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के उत्तरो में 30.83 उत्तरी अक्षांश और 78.48 पूर्वी देशान्तर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

