देहरादून
Dehradun News: अब ये क्षेत्र भी शामिल होंगे नगर निगम में, मंत्रालय ने की अधिसूचना जारी…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दून के गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन कैंट को भी नगर निगम में शामिल किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार व छावनी परिषद से परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि इस पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए आमजन को 56 दिन का समय दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देशभर के कैंट बोर्डों के सिविल एरिया को नजदीकी स्थानीय निकाय में शामिल करने की तैयारी सालभर से जारी है। इसके कारण ही कैंट बोर्डों में चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर बोर्ड को लगातार एक्सटेंशन दिया गया। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकार व कैंट बोर्डों से परामर्श मांगा था। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद रक्षा मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत छावनी परिषद देहरादून यानी गढ़ी कैंट और छावनी परिषद क्लेमेंटटाउन के सिविल एरिया/वार्ड नगर निगम देहरादून में शामिल हो जाएंगे। इसके बाद इन दोनों कैंट बोर्डों की सीमा में सिर्फ मिलिट्री कैंप ही रह जाएगा।
बताया जा रहा है कि इसके तहत क्लेमेंटटाउन कैंट में पोस्ट ऑफिस लेन, क्लेमेंटटाउन, भारूवाला, गुरुद्वारा कॉलोनी, सोसायटी एरिया, मोथरोवाला, ढावा, दौड़वाला, बड़ा भारूवाला, छोटा भारूवाला, डकोटा, चानचक, मोरोवाला। वहीं, गढ़ी कैंट के गढ़ी-डाकरा, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, स्मिथनगर, मोहननगर, केहरीगांव निगम में शामिल होंगे। इसके अलावा छावनी परिषद की ओर से गढ़ी में पीपीपी मोड पर संचालित अस्पताल, ट्यूबवेल आदि भी नगर निगम में आ जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel