पौड़ी गढ़वाल
हरक सिंह रावत की बहू का BJP को समर्थन, अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट- कही ये बात
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनेता जनता से वोट देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की बहु पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं ने बीजेपी को अपना समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अनुकृति ने वीडियो जारी कर कहा है कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनको अपना समर्थन दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। आज रामनवमी का शुभ अवसर है। 500 साल बाद पहली बार यह मौका आया है, जब भगवान राम अपना जन्मदिन टेंट में नहीं, बल्कि मंदिर में मनाएंगे। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहतर कार्य कर रहे हैं। धामी ने समान नागरिक संहिता लाकर देश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। मैं आप सभी से अपील करती हूं कि नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाये ताकि उत्तराखण्ड के विकास को गति मिल सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
