देहरादून
Uttarakhand News: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर मिलेगी जबरदस्त सब्सिडी, जानें…

देहरादून: राज्य परिवहन विभाग शहर को प्रदूषण मुक्त करने साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कड़े कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अब विभाग गाड़ियों से संबंधित प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री पर प्रोत्साहन के लिए सब्सिडी स्कीम लेकर आया है।
मिली जानकारी के अनुसार दून में अब सिटी बस व विक्रम संचालक अपने डीजल वाहनों के एवज पर नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने हैं और पुराने वाहनों को स्क्रैप कराते हैं तो उनको 50% व 15 लाख सब्सिडी दी जाएगी। यदि वह अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप ना करवा कर अन्य राज्यों में देते हैं, तब ऐसे में उन्हें 40% व 12 लाख सब्सिडी दी जाएगी।
संयुक्त परिवहन आयुक्त ने बताया कि यह शहरी क्षेत्र के लिए लागू की गई है। जहां इससे शहर को एक ओर प्रदूषण मुक्त करने में मदद मिलेगी वही इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बढ़ावा मिलेगा। जो लोग या संस्थाएं उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं, उन्हे निगम की अनुमति के बाद खोलने की अनुमति दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लगाए जाने वाले पहले 250 चार्जिंग स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक सरचार्ज को दो साल के लिए घरेलू श्रेणी में रखा जाएगा। इसका मतलब है कि ऐसे स्टेशनों पर दो सालों तक कमर्शियल होने के बावजूद डोमेस्टिक सरचार्ज लगेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


