उत्तरकाशी
संकट: हाय रे सरकार, पानी के लिए बाबा बौखनाग के दरबार में लगाई गुहार…

उत्तरकाशी। नगर पालिका बड़कोट में पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति के लिए आंदोलनकारियो का धरना जारी है इसके साथ शुक्रवार को कुछ आंदोलनकारी बाबा बौखनाग देवता के मुख्य मंदिर भाटिया गाँव में अर्जी लगाने पहुँचे जहां बाबा से पम्पिंग पेयजल योजना की सरकार से जल्द स्वीकृति एवं क्षेत्र में बारिश होने की गुहार लगाई गई, धरने में आज पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 6 की दर्जनों महिलाओ ने धरना स्थल पर में शामिल होकर जमकर नारेबाजी की, मालूम हो कि भीषण पेयजल किल्लत से परेशान नगर वासियों का क्रमिक धरना नौवे दिन भी जारी रहा।
नगर पालिका के सातों वार्ड की महिलाएं ,बुजुर्ग ,युवाओ ने सरकार से पम्पिंग पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति कि मांग की, नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं, नगरवासी यमुना तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की लगातार मांग करते आ रहे हैं
और 06 जून 2024 से बड़कोट तहसील स्थल पर क्रमिक धरना दे रहे है, इधर आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बाबा बौखनाग देवता के पौराणिक मन्दिर भाटिया गांव पहुँचा जहां उन्होंने बाबा के दरवार में अर्जी लगाने के साथ हाथों में पेयजल पंपिंग योजना की स्वीकृति की मांग की तख्तियों को हाथ मे लेकर बाबा बौखनाग से गुहार लगाई। जिस पर बाबा ने देव पशवा के रूप में अवतरित होकर दो दिन के भीतर परिचय देने की बात कही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


