उत्तराखंड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यहां किया पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को जनपद देहरादून के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाताओं से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत चल रहे सुपर चेकिंग अभियान का फीडबैक लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने शनिवार सुबह देहरादून के कांवली रोड, कांवली गांव, बिंदाल पुल, माजरा, ओल्ड डालनवाला सहित कई बूथों पर जाकर अन्तर्गत रेण्डमली चयनित दावे/आपत्तियों के बारे में मतदाताओं से फीडबैक लिया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है अगर उनके परिवार में किसी भी सदस्य की उम्र 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है तो वे फॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
उन्होंने आमजन से यह भी अपील की है कि प्रदेश के नागरिक “वोटर हेल्पलाइन ऐप” के जरिए भी अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम निर्धारित प्रारूप भरकर वोटर लिस्ट में दर्ज या संशोधित करा सकते हैं। इस अवसवर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


