उत्तराखंड
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया…
नागर निकाय सामान्य निर्वाचन में मतदान के दिन वृहस्पतिवार सुबह से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के ने नगर पालिका बागेश्वर के बिलौना,उद्योग केंद्र, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत, उद्यान नर्सरी, मंडलसेरा सहित अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उसके बाद जिलाधिकारी एवं एसपी ने नगर पंचायत कपकोट के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जहां शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। वहीं सामान्य प्रेक्षक नरेंद्र सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने भी विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी बूथों में खबर लिखे जाने तक मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्वक व सुचारू रूप से चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel