उत्तराखंड
बाजपुर में आयकर विभाग का छापा, हड़कंप; सात गाड़ियों में पहुंची टीम…
बाजपुर क्षेत्र में पंजाब के कपूरथला से विधायक गुरजीत सिंह राणा के फार्म हाउस पर इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। बृहस्पतिवार की सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ फोर्स के साथ सात गाड़ियों में बाजपुर के गांव विक्रमपुर स्थित राणा फार्म हाउस पहुंची।
टीम ने फार्म हाउस का मुख्य गेट बंद कर दिया। छापे की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। गुरजीत सिंह राणा पंजाब के उद्योगपति है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी है। बाजपुर स्थित राणा फार्म हाउस पर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता हैं। सभी लोग पंजाब में है। फार्म हाउस की देखभाल उनके भाई राणा रंजीत सिंह करते है।
फार्म हाउस पर मुंशी और फार्म के एकाउंटेड से पूछताछ की जा रही है। अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। राणा की यूपी-मुरादाबाद-बाजपुर रोड पर उनकी शुगर मिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel