देहरादून
उत्तराखंड का मौसम 8 मई 2025: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर में तेज अंधड़ और बारिश के ऑरेंज अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज ओलावृष्टि, तेज गर्जन के साथ तेज बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ जिलों के लिए आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में पिछले 5 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो रही है। बुधवार को देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से आंशिक बादल छाए रहे। आंशिक बादलों की बीच तेज धूप भी निकाली।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और बारिश के तेज दौर का ऑरेंज अलर्ट है।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम खराब होने पर जहां है वहीं रुक जाए। बारिश रुकने पर ही यात्रा करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel



