उत्तराखंड
वह खुद जिम्मेदार होगा…पाकिस्तान को भारत ने दी सख्त लहजे में चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। भारत ने कहा है कि हमारी कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ नपी-तुली थी। लेकिन अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो इसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। हम हर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ शब्दों में कहा कि हमारी कार्रवाई तनाव बढ़ाने के लिए नहीं है। तनाव बढ़ाने के लिए केवल पाकिस्तान जिम्मेदार है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया, “22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ हमला तनाव की शुरुआत था। भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को इसका जवाब दिया।” उन्होंने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) नामक आतंकी समूह की संलिप्तता पर जोर देते हुए कहा, “यह समूह पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा है, जिसके बारे में पहले भी कई बार खुलासा हो चुका है।” मिस्री ने साफ किया कि भारत की कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी, न कि तनाव बढ़ाने के लिए।
मिस्री ने दो टूक शब्दों में कहा, “अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने की कोशिश करता है, तो भारत इसका उचित जवाब देगा। इसके परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह पाकिस्तान की होगी।” उन्होंने यह भी चेताया कि अगर पाकिस्तान भारत के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
















Subscribe Our channel