उत्तरकाशी
बचाव एवं राहत कार्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है- माला राज्य लक्ष्मी शाह
उत्तरकाशी: टिहरी लोकसभा संासद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह ने उत्तरकाशी जनपद के धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में हताहत हुई व्यक्तियों एवं उनके परिजनों की प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों की शीघ्र कुशलता हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि हम सम्बंधित अधिकारियों, जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। एस डी आर एफ और एन डी आर एफ के अधिकारियों से भी संपर्क किया। उन्हें भी त्वरित कार्यवाही के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी मोबाइल टीमों के साथ और अस्पताल में उचित व्यवस्था बनाए रखने के साथ तैयार किया गया ।
आदरणीय प्रधानमंत्री #श्रीनरेंद्रमोदीजी और आदरणीय गृहमंत्री #श्रीअमितशाहजी ने भी फोन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री #श्रीपुष्करसिंह धामी जी को इस दुखद घटना पर राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है । साथ ही लगातार निगरानी बनाये हुऐ हैं।
मैं इस संकट की घड़ी में स्थानीय लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आप जनमानस से भी अपील करती हूं, कि वे भी इस आपदा की दुःखद घड़ी में राहत एवं बचाव कार्यों में जुट कर प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाएं।
यह समय आपदा प्रभावित लोगों को उचित स्थान पर पहुंचाने और सहयोग करने का है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

