दुनिया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अपनी स्थिति मजबूत करने पर दिया जोर
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं। जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप के बाद यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत की है। इस बातचीत के बाद उन्होंने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि ट्रंप के बाद हमने यूरोपीय नेताओं के साथ अपनी स्थिति पर समन्वय किया। यूक्रेन की स्थिति स्पष्ट है कि हमें एक वास्तविक शांति स्थापित चाहिए, जो स्थायी हो।
जेलेंस्की ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हम चाहते हैं कि हत्याएं जल्द बंद हों युद्ध के मैदान और हवाई हमलों के साथ ही हमारे बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे पर भी गोलीबारी बंद होनी चाहिए। सभी यूक्रेनी युद्धबंदियों और नागरिकों को रिहा किया जाना चाहिए और रूस हमारे अपहृत बच्चों को वापस करे। जब तक आक्रमण और कब्जा जारी है, रूस पर दबाव बनाए रखा जाना चाहिए।’
जेलेंस्की ने आगे कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी बातचीत में मैंने कहा कि अगर त्रिपक्षीय बैठक नहीं होती है। या फिर रूस युद्ध रोकने से बचने की कोशिश करता है तो प्रतिबंधों को कड़ा किया जाना चाहिए। प्रतिबंध एक प्रभावी साधन हैं। यूरोप और अमेरिका दोनों की भागीदारी के साथ, सुरक्षा की विश्वसनीय और दीर्घकालिक गारंटी होनी चाहिए।’

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…





















Subscribe Our channel
