देहरादून
आपके रसोई का गैस सिलेंडर बताएगा कोरोना से बचाव के तरीके, जानिए कैसे
देहरादून: जिला प्रशासन ने कोरोना बचाव और जागरूकता को लेकर नई पहल शुरू कर दी है।
आप अगर घर पर गैस सिलेंडर मंगवाएं और उस पर कोरोना बचाव की गाइडलाइन व कंट्रोल रूम के नंबर लिखे हों, तो हैरान मत होना।
इस पहल के तहत सिलेंडर पर अब एक स्टीकर लगा हुआ आएगा, जिसपर कोरोना बचाव की गाइडलाइन के साथ लक्षण या कोरोना की सूचना देने समेत अन्य इमरजेंसी नंबर लिखे गए हैं।
“दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, लक्षण आने पर कोरोना जांच जरूरी। सामाजिक समारोह एवं सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचें। कोरोना बचाव के लिए करें काम…” जी हां यही होगी गैस सिलेंडर पर लगे स्टीकर पर छपी जानकारी की शुरुआती लाइनें।
इसके बाद स्टीकर पर बचाव के अन्य तरीके और संपर्क नंबर दिए गए हैं।
जिला अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने यह स्टीकर तैयार करवाए हैं। इन्हें जिला पूर्ति अधिकारी के जरिए सभी गैस एजेंसियों में भिजवाया गया है।
डीएम ने बताया कि शुक्रवार से यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हर घर में एक से डेढ़ महीने में सिलेंडर बदला जाता है।
ऐसे में इस योजना के जरिए सभी घरों में कोरोना बचाव की गाइड लाइन के साथ ही इमरजेंसी स्थिति में संपर्क करने के नंबर पहुंच जाएंगे।
जिला अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आगे कहा कि “कोरोना महामारी से बचाव को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
लेकिन फिर भी लोग लापरवाही करते हैं। हर घर तक जागरूकता पहुंचाने के लिए गैस सिलेंडरों पर कोरोना बचाव और हेल्पलाइन नंबरों का स्टीकर लगवाया जा रहा है।
कोरोना लक्षण या इससे जुड़ी सूचना भी लोग संबंधित नंबरों पर दे सकते हैं।”
ये दिए गए फोन नंबर
104, 1077, 0135-2726066, 2724506
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel