देहरादून
हादसा: गंगा की लहरों से अटखेलियां की और मासूम संदीप गंगा में हुआ ओझल, दिल्ली से घूमने आया था पर्यटक
देहरादून। रविवार की दोपहर तपोवन के पास नीम बीच पर नहाते समय दिल्ली का एक युवक गंगा में डूब गया। साथियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जिसके बाद एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। मगर सर्च अभियान के दौरान युवक का कुछ पता नहीं चला।
मुनी की रेती थाना पुलिस के अनुसार रविवार को दिल्ली के पहाड़गंज का निवासी संदीप नहाते समय गंगा में डूब गया। जिसे बचाने का प्रयास उसके साथी ने किया।
मगर सफल नहीं हो सका। घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को दी गई। जिसके बाद तपोवन चौकी प्रभारी सुनील पंत मौके पर एसडीआरएफ के साथ पहुंचे।
एसडीआरएफ ने गंगा में युवक को तलाशने के लिए सर्च अभियान चलाया। मगर शाम होने तक युवक का गंगा में कुछ पता नहीं चला।
थाना अध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि सोमवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। पूछताछ में उसके साथी हितेश ने बताया कि संदीप उसके यहां मंकी हाउस कैफे में रुका हुआ था।
बताया संदीप के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

