देहरादून
दशहरा: बंट गया देहरादून पुलिस महकमा, देहरादून हर जगह रहेगी चौकस
देहरादून। दशहरा पर पुलिस ने चौकसी का इंतजाम पूरा कर लिया है। इसके लिए शहर को आठ जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था को फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर चार कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है। साथ ही जोन और सेक्टर वार अग्निशमन की गाड़ियां भी तैनात कर दी गई हैं।
हर साल दशहरा पर शहर में भीड़भाड़ बढ़ जाती है। इस बार तमाम आयोजन तो नहीं हो सकेंगे, लेकिन बाजारों में भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने किसी भी स्थिति और यातायात को सुचारू करने के लिए पूरी व्यवस्था की है।
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि शहर को आठ जोन, 21 सेक्टर और 50 उप सेक्टरों में बांटा गया है। जोन की जिम्मेदारी सीओ, सेक्टर की थानाप्रभारी और उप सेक्टर की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी को दी गई है। इस दौरान इनके साथ चार कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है।
जिन क्षेत्रों में पहले कभी कानून व्यवस्था बिगड़ी है या फिर इस बार कोई इनपुट है तो उसके आधार पर सुरक्षा का खाका खींचा गया है। ताकि, किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
