टिहरी गढ़वाल
SHOCKING: पहाड़ में बत्ती गुल मीटर चालू, बिजली विभाग का कारनामा, किसान को थमाया लाखों का बिल
पंकज रतूड़ी। टिहरी गढ़वाल। बिजली विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कीर्तिनगर ब्लॉक में एक किसान को विभाग ने लाखों रुपये का बिल थमा दिया।
आपको बता दें कि बिल देखते ही परिवार सकते में आ गया है।
जो किसान मेहनत मजदूरी कर किसी तरह जिंदगी गुजर बसर कर रहा हो उसे लाखो रुपये की रकम का बिल थमा दिया जाए सोचिये उस परिवार पर क्या बीत रही होगी।
यह घटना कुछ फ़िल्म पर फिट बैठती है। दो साल पहले एक फिल्म आई थी ‘बत्ती गुल मीटर चालू’। ये फिल्म उत्तराखंड में बिजली विभाग की अंधेरगर्दी पर बेस्ड थी।
फिल्म के जरिए बताया गया कि कैसे दूसरे राज्यों को बिजली देने वाला उत्तराखंड खुद अंधेरे में है। उस पर लोगों के घर लाखों के बिल भेजे जा रहे हैं। फिल्म का हीरो बिजली के भारी-भरकम बिल को देख खुदकुशी करने निकल पड़ता है।
यहां एक किसान को बिजली विभाग ने 9 लाख 94 हजार रुपये का बिल थमा दिया। कीर्तिनगर ब्लॉक में एक गांव है भड़ोली। यहां किसान नरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
फरवरी महीने में इनके घर 9 हजार रुपये का बिजली का बिल आया था। बिल काफी ज्यादा था। मीटर में गड़बड़ी थी। जिस पर विभाग ने पीड़ित के घर में चेक मीटर भी लगवा दिया।
नरेंद्र राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन इस बार बिजली विभाग ने नरेंद्र को एक बार फिर तगड़ा झटका दे दिया। उनका एक महीने का बिजली का बिल 9 लाख 94 हजार रुपये आया है।
बिजली विभाग की इस लापरवाही से परिवार आज सकते में है। बिजली विभाग का यह कोई पहला मामला नहीं है। इस तरह के वाकये कई बार सामने देखने को मिले हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

