उत्तराखंड
अलर्ट: आज उत्तराखंड में हो सकती है तगड़ी बारिश,बिजली गिरने की भी संभावनाएं
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम में बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश के अनेक स्थानों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबिक, 3000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने की आशंका है। जिसका सीधा असर प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान पर भी पड़ेगा।
मौसम विभाग ने प्रदेश में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है।
देहरादून की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर व शाम के समय हल्की बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश और बर्फबारी से सूबे में ठंड में इजाफा हो सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रुद्रप्रयाग: लोक पर्व फूलदेई महोत्सव का होगा भव्य आयोजन…
देहरादून: बिना अनुमति भूमि क्रय करने, अनुमति विपरित उपयोग करने पर डीएम की वृह्द कार्रवाई…
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का अवसर…
मुख्यमंत्री आवास में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन…
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना…
