देहरादून
गौरव: एकता मशाल पहुंची देहरादून, पीएम मोदी ने दिल्ली युद्ध स्मारक से मशाल को किया था रवाना।
देहरादून: 1971 में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत को देश स्वर्णिम वर्ष के रूप में मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खास मौके पर 16 दिसंबर को दिल्ली के युद्ध स्मारक से एकता मशाल को रवाना किया था।
उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट होते हुए एकता मशाल आज देहरादून पहुंची जहां क्लेमेनटाउन में 14 रैपिड द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद 14 रैपिड की तरफ से 71 युद्ध के साक्षी रहे वीर योद्धाओं और उनके परिजन का सम्मान किया गया।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल आनन्द स्वरूप अपने पुराने दिनों में खो गए। आनन्द स्वरूप ने कहा आज जरूरत है हम अपने वीर योद्धाओं के बारे में जाने और पढ़े।
वहीं युद्ध में शामिल रहे रिटायर्ड सूबेदार एसएस बिष्ट का कहना था कि सरकार ने इस तरह एकता मशाल यात्रा शुरू कर हमें फिर से गौरव करने का मौका दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
