देहरादून
पहल: जनप्रतिनिधि ने की ऐसी पहल, गांव में सड़क का निर्माण शुरू, सरदार का विधानसभा में प्रयास
हरीश रणाकोटी।ऋषिकेश: एक ओर सरकार जहां गांव गांव को सड़क से जोड़कर विकास की धारा बहाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर गूलर – सालब – भगवसेरा – घेरादार जमोला सड़क का निर्माण कार्य वन विभाग की लापरवाही व अनदेखी के कारण सालब – भगवसेरा घेराधार तक 2017 से लंबित पड़ा था।
उक्त विषय को लेकर समाजसेवी व यूकेडी से विधानसभा प्रत्याशी सरदार सिंह पुंडीर ने 18 दिसंबर को पीडबल्यूडी भवन मुनि कि रेती में धरना प्रदर्शन किया था जिसके फलस्वरूप आज ग्रामीणों व विभाग के बीच समझौता हुआ और सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
धरना प्रदर्शन में शामिल समाज सेवी प्रमोद सिंह पुंडीर व ग्रामीणों ने सरदार सिंह पुंडीर का आभार व्यक्त करते हुए बताया की इससे क्षेत्र के अनुमानित 4000 से 4500 लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। यह कार्य विगत कई समय से लंबित था।लेकिन जनप्रतिनिधियों की सकारात्मक सोच की वजह से यह कार्य संभव हुआ। इसकी सराहना ग्रामीण से लेकर विधानसभा क्षेत्र के लोग कर रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
