देहरादून
बेख़ौफ अपराधी: घर की छत का दरवाजा तोड़ दिया चोरी अंजाम, लाखों की संपत्ति ले उड़ा चोर…
ऋषिकेश: मनीराम रोड के समीप बंद पड़े एक घर को चोर ने अपना निशाना बनाया। चोर ने छत का दरवाजा तोड़कर लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गया। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने फ़ोन पर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच, जांच में जुट गई है।
परिवार के सदस्य अंकित नारंग ने बताया कि उनका परिवार शाम के समय सिटी सेंटर स्थित अपनी दुकान पर गया था। उसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर से दो लाख की नकदी और 10 से 15 तोला सोना लेकर फरार हो गए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ था जिसे देख उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
वहीं पुलिस का कहना है कि वारदात कैसे और किसने की इसकी जांच के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel