देहरादून
कवायद: राजधानी में ई-बस सेवा में आराम तो रहेगा, लेकिन किराया थोड़ा महंगा होगा, लेकिन प्रदूषण मुक्त बनेगी राजधानी
देहरादून। राजधानी देहरादून में ई-बसों से सवारी, सामान्य सिटी बसों के मुकाबले जरा महंगी पड़ेगी। पहली बार बृहस्पतिवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने राजधानी में ई-बसों के लिए किराये की दरें तय कर दी हैं। इसके तहत न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है जबकि सिटी बसों का न्यूनतम किराया सात रुपये है।
परिवहन आयुक्त कार्यालय में राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिटी बसों के सापेक्ष स्मार्ट सिटी की ई-बसों के किराये का मुद्दा प्रमुखता से उठा। तय किया गया कि चूंकि ई-बसें महंगी हैं और इनका रख रखाव व संचालन भी महंगा है, इसलिए इनका किराया भी थोड़ा ज्यादा होगा।
बैठक में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से किराये का जो प्रस्ताव आया था, उसे पास कर दिया गया। इसके तहत दो तरह से ई-बसों का संचालन होगा। एक तो शहर में अलग-अलग रूटों पर ई-बसें चलेंगी और दूसरा आईएसबीटी से जौलीग्रांट हवाई अड्डे के बीच इनका संचालन किया जाएगा। जौलीग्रांट की विशेष बस सेवा के लिए अलग किराया होगा जबकि शहर में अन्य जगहों पर संचालन में किलोमीटर श्रेणी के हिसाब से किराया तय किया गया है।
किलोमीटर के हिसाब से यह होगा ई-बसों का किराया
0-4 किमी – 10 रुपये
04-07 किमी- 15 रुपये
07-10 किमी- 20 रुपये
10-13 किमी- 25 रुपये
13-17 किमी- 30 रुपये
17-21 किमी- 35 रुपये
21-25 किमी- 40 रुपये
25-30 किमी- 45 रुपये
30-35 किमी-50 रुपये
35 किमी से अधिक-55 रुपये
ई-बस के शहर में रूट और उन पर किराया
रूट – आईएसबीटी-रेलवे स्टेशन-घंटाघर-जाखन-राजपुर
आईएसबीटी से राजपुर। – 30 रुपये
आईएसबीटी से घंटाघर। – 15 रुपये
घंटाघर से राजपुर – 20 रुपये
रूट – आईएसबीटी-रेलवे स्टेशन-घंटाघर-आईटी पार्क-सहस्त्रधारा
आईएसबीटी से सहस्त्रधारा – 40 रुपये
घंटाघर से सहस्त्रधारा – 30 रुपये
रूट – सेलाकुईं-सुद्धोवाला-प्रेमनगर-घंटाघर रायपुर
सेलाकुईं से रायपुर – 50 रुपये
घंटाघर से रायपुर – 20 रुपये
सेलाकुईं से घंटाघर – 40 रुपये
रूट – आईएसबीटी-घंटाघर-सेलाकुईं
आईएसबीटी से घंटाघर – 15 रुपये
घंटाघर से सेलाकुईं। – 40 रुपये
रूट- आईएसबीटी-घंटाघर-रायपुर
आईएसबीटी से घंटाघर – 15 रुपये
घंटाघर से रायपुर – 20 रुपये
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel