चंपावत
दुर्घटना: गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 2 की मौत। घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर…
चंपावत: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के चंपावत जिले से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम चंटोला गांव के पास बनलेख लालुपवानी मार्ग पर एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
चंपावत पुलिस के अनुसार चंटोला गांव के रहने वाले चार लोग कार से बाजार गए थे लेकिन वापस लौटते वक्त उनकी कार करीब 100 मीटर गहरी कार में जा गिरी।
हादसे में गोविंद बल्लभ भट्ट (45) और देवी दत्त जोशी (55) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सैनिक कृष्ण नंद जोशी (24) और चंचल जोशी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया और वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। और मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए एसडीएम अनिल गार्बल और सीओ ध्यान सिंह भी पहुंचे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

