देहरादून
ब्रेकिंग: पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले, तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी..
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महकमे से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईजी अमित सिन्हा को पुलिस एंड मॉर्डनाइजेशन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। वी मुरुगेशन से पी एंड एम का भार हटाया गया उनको आईजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एपी आंशुमान से आईजी लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज लिया गया, उन्हें निदेशक अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सुनील कुमार मीणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्मिक बनाया गया है। प्रीति प्रियदर्शिनी को नैनीताल की नई एसएसपी बनाया गया है। सुखवीर सिंह को एसपी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
रामचन्द्र राजगुरु को सेनानायक 46वीं वाहनी पीएसी बनाया गया है। प्रह्लाद मीणा को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय हल्द्वानी बनाया गया है। आयुष अग्रवाल को रुद्रप्रयाग जिले का कप्तान बनाया गया है। पंकज भट्ट को अल्मोड़ा जनपद की कमान दी गई है। मणिकांत मिश्रा को उत्तरकाशी के नए पुलिस कप्तान कमान सौंपी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel