देहरादून
आम आदमी: जीरो टॉलरेंस पर आप ने मारा तीर, मीडिया सर्वे के बाद कहा आप है विकल्प
देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने प्रदेश कार्यालय देहरादून में आज प्रेस कान्फ्रेंस की। अध्यक्ष ने पीसी को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार प्रदेश की जनता को अवगत करती रही है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जीरो वर्क सीएम हैं। इन्होंने अपने कार्यकाल में जनहित के कोई भी विकास कार्य नहीं किए हैं।
आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सूबे के मुखिया से उनके द्वारा किए गए पांच विकास के कार्यों को गिनवाने की बात कर रहे थे।
आज मीडिया के एक सर्वे में भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पूरे भारत में सबसे नापसंद मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में प्रथम स्थान मिला है। जो उत्तराखंड के लिए भी बेहद शर्म की बात है ।
अध्यक्ष कलेर ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार उत्तराखंड की जनता से यही कह रही थी कि त्रिवेंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया, विकास के झूटे आंकड़े बनाकर जनता के सामने दिखाए जा रहे थे। ये सरकार जनता को बरगलाने का काम लगातार कर रही है। आज आम आदमी पार्टी की कहीं बातों पर राष्ट्रीय मीडिया और सर्वे ने पूरी तरह से मुहर लगा चुकी है। मीडिया सर्वे के अनुसार पसंद के मामले में सबसे कम पसंदीदा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बताया गया है।
इस सर्वे में जनता ने त्रिवेंद्र को सबसे खराब मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में पहले नम्बर पर रखा, हरियाणा बीजेपी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दूसरे पर जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को तीसरे नंबर पर जगह मिली। जबकि मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में जनता की पहली पसंद उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जबकि दूसरा नम्बर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला। इस सर्वे में देश की सभी लोकसभा के 543 सीटों पर सर्वे किया गया था।
आप अध्यक्ष कलेर ने कहा जिस तरह उत्तराखंड के हालत पिछले चार सालों में बदहाल हो चुके हैं। युवाओं को रोजगार के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। बेरोजगारी का आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा उत्तराखंड में है।
पानी के लिए यहां लोग परेशान है। कर्मचारी संगठन सड़कों पर आंदोलन को मजबूर है। ये बात अब उत्तराखंड की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि पिछले चार सालों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कोई काम नहीं किए हैं। जिसको लेकर आप लगातार सरकार से सवाल पूछ रही थी।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान भी सरकार से सवाल किए थे। उन्होंने सरकार द्वारा किये गए जनहित के कोई भी पांच कार्यों पर डिबेट की चुनौती तक दी थी लेकिन ना वो आए और ना ही उनके कोई भी मंत्री, उनके मंत्री सिर्फ मीडिया में बयानबाजी करते रहे। जब कुछ किया ही नहीं तो बताते क्या?
आज इस सर्वे से ये साफ हो गया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जीरो वर्क सीएम हैं और आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया के उस बयान पर भी मुहर लगा दी।
जिसमें उन्होंने जीरो वर्क सीएम बताया था। आज मीडिया ने खुद उनको आइना दिखा दिया कि उनकी लोकप्रियता इतनी कम है उन्हें पूरे देश में नापसंद किया जाता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel