देहरादून
किसान आंदोलन: उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का विवादित ट्वीट वायरल..फिर क्या हुआ जानिए
देहरादून: गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में खूब बवाल हुआ। इस बीच कुछ किसानों ने लाल किले की प्राचीर से अपना झंडा फहराया दिया। किसानों के इस कदम से जहां लोगों में गुस्सा पैदा हुआ, वहीं कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने दिल्ली में लाल किले पर कुछ किसानों द्वारा खालसा ध्वज फहराए जाने के बाद उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने एक विवादित ट्वीट किया है।
ट्वीट में लिखा गया है कि किसानों ने लाल किला फतह किया, हालांकि ट्वीट वायरल होते ही उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में जमकर हंगामा मचाया है। दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ ट्रैक्टर रैली की इजाजत दी थी। मगर मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान घुस आए। ट्रैक्टर रैली में निकले कुछ किसानों ने जगह-जगह जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान कुछ किसानों ने लाल किले पर कब्जा जमाते हुए वहां पर अपना झंडा फहरा दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel