टिहरी गढ़वाल
दर्दनाक हादसा: बद्रीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत…
देवप्रयाग: बद्रीनाथ हाईवे पर आज एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें 5 लोगों की मौत बताई जा रही है। यह हादसा बेहद ही बेहद दर्दनाक था। जानकारी के मुताबिक हादसा आज दोपहर के करीब हुआ। जिसमें एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा बद्रीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से 17 किलोमीटर दूर सौड़पानी में पास हुआ है। कार सड़क से गहरी खाई में जा गिरी, दुर्घटनाग्रस्त कार के खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों के शवों की हालत बेहद खराब थी।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन के मौके पर पहुंचते ही राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहे थे।
आपको बता दें कि ऑलवेदर रोड परियोजना में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिस कारण जगह-जगह कटिंग की जा गई है जो हादसों का एक मुख्य कारण भी है। यह यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel