टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल: गढ़ पुत्र श्री त्रेपन सिंह नेगी की पुण्यतिथि राज्य भर में श्रद्धांजलि…
मनमोहन सिंह रावत। टिहरी गढ़वाल। गढ़ पुत्र स्वर्गीय श्री त्रेपन सिंह नेगी जी की 25 पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पजलि दी। ओर स्वर्गीय नेगी को याद किया नेगी जी स्वतंत्र भारत के पहले मनोनीत ओर लगातार तीन बार विधायक ओर दो बार सांसद निर्वाचित हुये तथा टिहरी जिले मे राजशाही को खत्म करने में जिनका अहम योगदान रहा।
वहीं उनके पैतृक आवास में 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत दल्ला में स्मारक निर्माण हेतु भूमि पूजन उनके पौत्र अरुणोदय सिंह नेगी प्रदेश सचिव कांग्रेस एवं भूमि दान दाता सुंदर सिंह गुसाईं द्वारा किया गया।
साथ ही उनके पैतृक आवास में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अरुणोदय द्वारा लिखी गई पुस्तक गढ़ पुत्र का विमोचन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीलाल शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लालन, समाजसेवी शूरवीर लाल, क्षेत्रपंचायत सदस्य श्रीमती भारती रावत, लक्ष्मण सिंह चौहान, संजय लाल, प्यार सिंह बेस्ट, आशीष जोशी, नरेंद्र रावत, सुंदर सिंह रावत, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्, महिला मंगल दल, युवा मंगल दल आदि उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा ग्राम पंचायत दल्ला सहित, जिला मुख्यालय टिहरी, ऋषिकेश हरिद्वार आदी स्थानों में आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी से मकान लाल बेसरियाल ने जनपद कांग्रेस कार्यालय को स्व नेगी जी की प्रतिमा अपनी ओर भेंट की समस्त जिला स्तरीय कांग्रेस जनों ने उन्हे याद कर उनके पद चिन्ह पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित राकेश राणा जिलाध्यक्ष कांग्रेस टिहरी, विजय गुनसौला पूर्व प्रमुख भिलंगना, मकान लाल बेसरियाल, रवि शाह,आत्मा राम जी,पुरुषोतम थलवाल, विजय लक्ष्मी थलवाल पूर्व प्रमुख,मोनू नौटियाल इत्यादि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

