टिहरी गढ़वाल
टिहरी: नशे के तीन सौदागरो को पुलिस ने दबोचा, चार किलोग्राम चरस बरामद…
मनमोहन रावत। नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम/नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने हेतु समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में प्रभारी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिग के दौरान वाहन स0 HR10Z- 5896 को रोक कर चैक किया गया तो अभियुक्त 1- जोगेन्द्र वर्मा पुत्र महेन्द्र वर्मा निवासी म0न0 97/04 पुरेली निकट बिट्टू दाल मिल नरेला थाना नरेला नई दिल्ली, 2- धर्मेन्द्र सिह पुत्र जिल्ले सिह निवासी 1101 मोहल्ला पाना पपोसिया निकट इण्डेन गैस गोदाम थाना नरेला जिला नार्थ बेस्ट नई दिल्ली, 03- जय प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी म0न0 192 गली नम्बर 02 संजय कालोनी सफियाबाद रोड नरेला थाना नरेला जिला नार्थ बेस्ट दिल्ली के पास से 1-1 किलो से अधिक मात्रा में चरस बरामद कर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।
जिसकी मात्रा लगभग पौने चार किलोग्राम है। उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान स्वयं भी नशा करना बताया तथा अभियुक्तगणों ने बुढाकेदार से खरीद कर दिल्ली क्षेत्र में कीमत बढाकर बेचते है और अधिकर पैसे कमाने के लालच में नशीले पदार्थों की खरीद फरोक करते है कुछ व्यक्तियों का नाम भी प्रकाश में आया है जिन पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए दबिश दिये जाने की कार्यवाही जारी है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की तस्करी/व्यापार करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।
ड्रग्स के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विगत 02 माह में जनपद मे NDPS ACT में 16 अभियोग में कुल 17 अभियुक्त गिरफ्तार कर कुल 6 किलो 600 ग्राम लगभग चरस व 29 ग्राम स्मैक लगभग तथा 40 अभियोग आबकारी अधिनियम में दर्ज किये, जिनमें कुल 1082 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, 144 बीयर की बोतल व 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की जा चुकी है। नशाखोरी के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। वर्तमान परिवेश मे नशे की बढती प्रवृति एवं खरीद-फरोख्त को देखते हुए SSP महोदया द्वारा जनपद मे कार्यरत ADTF कर्मियों/एसओजी कर्मियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वाले प्रकाश में आ रहे आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियो पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
अभियुक्त का विवरण
1- जोगेन्द्र वर्मा पुत्र महेन्द्र वर्मा निवासी म0न0 97/04 पुरेली निकट बिट्टू दाल मिल नरेला थाना नरेला नई दिल्ली। उम्र 30 वर्ष
2- धर्मेन्द्र सिंह पुत्र जिल्ले सिंह निवासी 1101 मोहल्ला पाना पपोसिया निकट इण्डेन गैस गोदाम थाना नरेला जिला नार्थ वेस्ट नई दिल्ली। उम्र 37 वर्ष
03- जय प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी म0न0 192 गली नम्बर 02 संजय कालोनी सफियाबाद रोड नरेला थाना नरेला जिला नार्थ वेस्ट दिल्ली। उम्र 45 वर्ष।
बरामद माल का विवरण
लगभग पौने चार किलोग्राम चरस।
पुलिस टीम का विवरण
1-श्री महेश चन्द्र बिंजोला क्षेत्राधिकारी टिहरी
2-श्री देवेन्द्र सिह रावत प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी
3-श्री अमन चड्डा वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नई टिहरी
4-श्री मयंक त्यागी उ0नि0 प्रभारी पीपलडाली
5- हे0का0प्रो0 37 राजेन्द्र सिंह चौकी पीपलडाली
6-कान्स0 105 ना0पु0 यशपाल सिंह चौकी पीपलडाली
7-कान्स0 33 ना0पु0 भरत सिंह चौकी पीपलडाली

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

