देश
बिग ब्रेकिंग: मोदी कैबिनेट में अजय भट्ट को मिल सकता है मंत्रीमंडल में दर्जा, प्रधानमंत्री आवास से आया बुलावा…
दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल से उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिल सकती है। उत्तराखंड में आगामी वर्ष ही विधानसभा चुनाव होने हैं। आलाकमान द्वारा प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड के नेताओं को प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, जिसके लिए उत्तराखंड राज्य से भी नेताओं के नामों पर चर्चाएं तेज है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में अजय भट्ट को कैबिनेट स्तर का दर्जा मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें पीएम आवास से बुलावा आया है। अजय भट्ट का मंत्रिपरिषद बनना लगभग तय है। हालांकि इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी का भी नाम चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के ब्राह्मण सांसद होने के नाते तथा हरीश रावत को चुनाव में जबरदस्त हराया था। उनको उत्तराखंड राज्य की ओर से कैबिनेट मंत्री में शामिल होना लगभग तय हो गया है। इस संदर्भ में सांसद अजय भट्ट से कई बार संपर्क किया उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। दरअसल मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए 4 नए नाम उत्तराखंड से सामने आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड से सांसद रहे अजय भट्ट को मंत्रिमंडल मिल सकता है।
सांसद अजय भट्ट को केंद्र में मंत्रीमंडल मिल सकता है। बता दें कि आज शाम 6:00 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। अजय भट्ट इस समय पर विधान मंत्री आवास में मौजूद हैं इसके अलावा अजय भट्ट कई और संभावित दावेदार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मौजूद है अजय भट्ट उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा से सांसद हैं। दरअसल उत्तराखंड से पहला नाम नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट का है। उनके बाद राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम भी शामिल है। अब यह तो 6:00 बजे के बाद ही तय हो पाएगा कि आखिर किसको मंत्रिमंडल का दायित्व मिलेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel

